सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने दिया शांति का पैगाम

   

      *सार्क देशो के पत्रकारों की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस जयपुर में आयोजित *

            


  देश दुनिया में जहां हर तरफ आज हिंसा और हमले हो रहे हैं उसने न केवल दुनियावी लोगो को अपने बारे में सोचने को मजबूर कर दिया है बल्कि दुनिया भर में हिंसा के खिलाफ एक जुट होकर खड़े हो कर एक साथ होने को दृढ़ भी किया है। एपेक्स यूनिवर्सिटी और सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में  25-26 अप्रेल को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के जरिए देश और दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया । 

               


 दक्षिण एशिया में शांति और सहयोग विषय पर आयिजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता की क्या भूमिका रही है को लेकर और पत्रकार कैसे शांति में सहयोग दे सकते हैं पर बातचीत हुई। इस सम्मेलन में श्रीलंका, नेपाल और भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पत्रकारों मौजूद रहें । बता दे कि सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर पिछले पांच वर्षो से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर दुनिया में शांति स्थापना का पैगाम दे रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर स्थित एपेक्स यूनिवर्सिटी में हो रहा है । 



           


सार्क देशों से आए सार्क जर्नलिस्ट फोरम के सदस्य और पदाधिकारी भी इस समारोह में मुख्य रूप से अपनी भागीदारी निभायेंगे. सार्क जर्नलिस्ट फोरम अंतराष्ट्रीय के अध्यक्ष राजू लामा, भारतीय चैप्टर की अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो स्मिता मिश्र, प्रो बंदना पांडेय, संजीव भानावत, श्रीलंका से राहुल समांथा, कंचना कुमार, प्रगीथ जनक रुपसेना के साथ तेलंगाना से सईद आरिफ, युसुफुद्दीन अंसारी, महाराष्ट्र से अनिल सबले, रवींद्र कराथ, राजस्थान से शेख रईस अहमद, दिल्ली से पवन कोंडल, कृष्णपाल, आशीष अंशु,  कलकत्ता से मृणाल चटर्जी, मौजुद रहेगें। कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर कार्यक्रम के संयोजन मे एपेक्स यूनिवर्सिटी मीडिया विभाग की प्रभारी डा गरिमा ने कहा कि यह समारोह अंतराष्ट्रीय स्तर पर शांति का पैगाम देगा हम सभी मेहमानों का इस कार्यक्रम मे स्वागत करते है। भारतीय चैप्टर के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध ने कहा कि भारत शांति माना चैन वाला देश है और हम इस समारोह से दुनिया भर में शांति का संदेश देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post