दक्षिण एशिया में शांति के पैगाम के पैगाम के साथ खत्म हुआ सार्क देशो के पत्रकारों का अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस *

 *दक्षिण एशिया में शांति के पैगाम के पैगाम के साथ खत्म हुआ सार्क देशो के पत्रकारों का अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस *

                    








  देश दुनिया में शांति के पैगाम के साथ भारत के जयपुर में  खत्म हुआ सार्क देशों के पत्रकारों का सम्मेलन । देश दुनिया में जहां हर तरफ आज हिंसा और हमले हो रहे हैं उसने न केवल दुनियावी लोगो को अपने बारे में सोचने को मजबूर कर दिया है बल्कि दुनिया भर में हिंसा के खिलाफ एक जुट होकर खड़े हो कर एक साथ होने को दृढ़ भी किया है। एपेक्स यूनिवर्सिटी और सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में  आयोजित  अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के जरिए देश और दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया गया। दक्षिण एशिया में शांति और सहयोग विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में शांति स्थापना में पत्रकारों की भूमिका को लेकर बात हुई। सम्मेलन में श्रीलंका, नेपाल और भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पत्रकार शामिल हुए। सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर पिछले पांच वर्षो से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर दुनिया में शांति स्थापना का पैगाम दे रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर स्थित एपेक्स यूनिवर्सिटी में हो रहा है। इस कार्यक्रम में एपेक्स यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो सोमदेव शतांशु मुख्य अतिथि रहे। सार्क देशों से आए सार्क जर्नलिस्ट फोरम के सदस्य और पदाधिकारियो ने भी इस समारोह  अपनी भागीदारी निभाई . सार्क जर्नलिस्ट फोरम अंतराष्ट्रीय के अध्यक्ष राजू लामा, भारतीय चैप्टर की अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो स्मिता मिश्र, प्रो बंदना पांडेय, संजीव भानावत, श्रीलंका से राहुल समांथा, कंचना कुमार, प्रगीथ जनक रुपसेना के साथ तेलंगाना से सईद आरिफ, युसुफुद्दीन अंसारी, महाराष्ट्र से अनिल सबले, रवींद्र कराथ, राजस्थान से शेख रईस अहमद, दिल्ली से पवन कोंडल, कृष्णपाल, आशीष अंशु,  कलकत्ता से मृणाल चटर्जी, मौजुद रहे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यक्रम के संयोजन मे एपेक्स यूनिवर्सिटी मीडिया विभाग की प्रभारी डा गरिमा श्रीवास्तव ने कहा कि यह समारोह अंतराष्ट्रीय स्तर पर शांति का पैगाम देगा हम सभी मेहमानों का इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आभार प्रकट करते है। भारतीय चैप्टर के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध ने कहा कि भारत शांति माना चैन वाला देश है और हम इस समारोह से दुनिया भर में शांति का संदेश देंगे।


              





Post a Comment

Previous Post Next Post