सार्क से अलग नए संगठन के गठन के प्रयास में पाकिस्तान और चीन
इस्लामाबाद, प्रेद्र :
पाकिस्तान से तनाव के चलते भारत के सार्क से मुंह मोड़ने के बाद पाकिस्तान और चीन एक नए क्षेत्रीय संगठन की स्थापना के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह नया संगठन निष्प्रभावी हो चुके दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) का स्थान ले सकता है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कूटनीतिक स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान और चीन के बीच बातचीत अब उन्नत चरण में है, क्योंकि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि क्षेत्रीय एकीकरण और संपर्क के लिए एक नए संगठन की आवश्यकता है। पाकिस्तानी पत्र ने दावा किया है कि यह नया संगठन संभावित रूप से सार्क का स्थान ले सकता है जिसमें भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान
भारत को आमंत्रित करने का प्रस्ताव, बांग्लादेश का नए गठबंधन से इन्कार
चीन के कुनमिंग में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के बीच त्रिपक्षीय बैठक श्रीलंका भी शामिल. उन्होंने कहा कि चीन के कुनमिंग में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के बीच हालिया त्रिपक्षीय बैठक इन कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य सार्क के सदस्य अन्य दक्षिण एशियाई देशों को नए समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था। उल्लेखनीय है कि उड़ी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद भारत के जाने से इन्कार करने पर 2016 में इस्लामाबाद में होनेवाला सार्क शिखर सम्मेलन रद कर दिया गया था।
