भारत यात्रा के दौरान खालसा कॉलेज के शिक्षकों से मिली सार्क राइटर्स की अध्यक्ष निलंति राजपक्ष
नई दिल्ली : अपनी भारत यात्रा के दौरान आज श्रीलंका की ने दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से भेंट की। प्रो. निलंति सार्क राइटर फोरम की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों का दौरा किया। गुरु घासीदास, दिल्ली विश्वविद्यालय और अनेक संस्थाओं का दौरा किया।
आज की मुलाकात में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षको के साथ सार्क जर्नलिस्ट फोरम की अंतर्राष्ट्रीय समिति की सदस्य प्रो स्मिता मिश्रा और सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान भारत श्रीलंका और सार्क जर्नलिस्ट फोरम और सार्क राइटर्स फोरम के बीच सामंजस्य बना कर काम करने पर बल दिया गया।
भविष्य में सार्क जर्नलिस्ट फोरम और सार्क राइटर्स फोरम मिलकर भारत और श्रीलंका के जमीन पर काम करेंगे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि " मुझे यहां आ कर अपनी जिम्मेवारी का ज्यादा अहसास हुआ और आप लोगो से मिल कर मुझे लगा कि हमें साहित्यिक मिलन जैसे कार्यक्रम के जरिए एक देश दूसरे देश के करीब आ सकते हैं।" हम प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर खालसा कॉलेज के डा अमरेंद्र पांडेय, डा.सुनील वर्मा, डा लवकुश के साथ श्रीलंका की शोध छात्रा हंसिनी, सुगंधी,मौजूद रहें। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस मौक़े का लाभ उठाया और सार्क राइटर्स फोरम का आभार प्रकट किया।।

.png)
