'रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान' हेतु आवेदन आमंत्रित हैं
हिंदी साहित्य के शताब्दी रचनाकार डॉ. रामदरश मिश्र (पद्मश्री पुरस्कृत) 15 अगस्त 2025 मिश्र जी 101 वर्ष पूर्ण करेंगे। भारतीय साहित्य की इस विलक्षण घटना के महत्वपूर्ण अवसर पर रामदरश मिश्र न्यास ने गत वर्ष हिंदी भाषा में युवा-लेखन प्रोत्साहन हेतु ‘रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान’ प्रारंभ किया था। मिश्र जी ने अनेक विधाओं में श्रेष्ठ रचनाएँ दी हैं । इसलिए अनेक विधाओं में बेहतर लेखन कर रहे युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने हेतु इस वर्ष - कविता के साथ कथा साहित्य में भी शताब्दी सृजन -सम्मान दिया जाएगा । इन पुरस्कारों के लिए पुस्तकें आमंत्रित हैं ।
1.रामदरश मिश्र शताब्दी कविता सृजन सम्मान
(1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 के मध्य प्रकाशित पुस्तकें ही स्वीकार की जाएँगी )
2. रामदरश मिश्र शताब्दी कथा -साहित्य सृजन सम्मान
(वर्ष 1 जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2024 के मध्य प्रकशित पुस्तकें स्वीकार की जाएँगी )
अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट पर जाएँ
https://ramdarashmishra.org/information.php
वेबसाइट -www.ramdarashmishra.org
रामदरश मिश्र न्यास
