आईआईटी रुड़की के 'थॉमसो' उत्सव में दयाल सिंह कॉलेज का जलवा, डांस सोसाइटी 'रुद्र' ने जीता पहला स्थान

आईआईटी रुड़की के 'थॉमसो' उत्सव में दयाल सिंह कॉलेज का जलवा, डांस सोसाइटी 'रुद्र' ने जीता पहला स्थान

सोलो डांस प्रतियोगिता में भी कॉलेज की दीपशिखा रहीं अव्वल, प्रिंसिपल प्रो. वी. के. पालीवाल सहित फैकल्टी ने दी बधाई
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली दयाल सिंह कॉलेज (मॉर्निंग) की इंडियन डांस सोसाइटी 'रुद्र' ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। 'रुद्र' ने IIT रुड़की द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सव 'थॉमसो '26' के तहत आयोजित डांस प्रतियोगिता 'फुटलूज़ (नटराज क्रेडल)' में प्रथम स्थान हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कॉलेज के लिए यह दोहरी सफलता का क्षण रहा, क्योंकि ग्रुप परफॉर्मेंस में बाजी मारने के साथ-साथ सोसाइटी की प्रतिभाशाली सदस्य दीपशिखा ने सोलो डांस प्रतियोगिता में भी पहला स्थान प्राप्त किया।
 
                      

कलात्मक अभिव्यक्ति और बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर 'रुद्र' डांस सोसाइटी का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले भी इस सोसाइटी ने NIT कुरुक्षेत्र और IIT गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। इस वर्ष यह टीम श्रीजिता डे (अध्यक्ष), काशवी आनंद (उपाध्यक्ष) और शयन देबनाथ (महासचिव) की कोर टीम के कुशल नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रही है।
कॉलेज प्रशासन ने जताया गर्व:
इस शानदार और ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम को बधाई देते हुए दयाल सिंह कॉलेज (मॉर्निंग) के प्रिंसिपल प्रो. वी. के. पालीवाल ने कहा, "IIT रुड़की जैसे प्रतिष्ठित मंच पर विजेता बनना पूरे कॉलेज के लिए बड़े गर्व की बात है। मैं दीपशिखा और 'रुद्र' के सभी सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और भविष्य में ऐसी ही और सफलताओं की कामना करता हूँ।"
                        

इसके साथ ही, ECA की पूर्व-पदेन सदस्य डॉ. अल्का शर्मा ने दीपशिखा की जीत को उसकी कला और लगन का प्रमाण बताया। ECA कोऑर्डिनेटर डॉ. मधुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'थॉमसो' की यह उपलब्धि छात्रों की रचनात्मक ऊर्जा को दर्शाती है। डांस सोसाइटी की संयोजक डॉ. मधुलिका ने टीम पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दीपशिखा का जुनून पूरी सोसाइटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस बड़ी जीत से कॉलेज परिसर में हर्ष और जश्न का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post